रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

नगला हरिकरना का प्राथमिक विद्यालय नहीं होगा विलय

इगलास। गांव नगला हरिकरना स्थित प्राथमिक विद्यालय को विलय नहीं किया जाएगा। डीएलएड संयुक्त प्रशिक्षु संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने छात्र संख्या 50 से अधिक होने के संबंध में बीएसए को पत्र देकर अवगत कराया था। छात्र संख्या बढ़ने पर बीएसए डा. राकेश सिंह ने संज्ञान लिया है।

धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय को समीपवर्ती विद्यालय सिमरधरी में मर्ज किए जाने का आदेश पारित हुआ था। इस पर ग्रामवासियों ने आपत्ति जताई थी। वर्तमान में विद्यालय में 50 से अधिक छात्र नामांकित हैं, साथ ही योग्य शिक्षक और पर्याप्त संसाधन भी उपलब्ध हैं। ऐसी स्थिति में मर्ज का निर्णय शिक्षा को प्रभावित कर सकता था। उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र पर बीएसए ने संज्ञान लिया और एबीएसए को विद्यालय मर्ज न करने के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष ने बीएसए का आभार व्यक्त करते हुए इसे एक जनहितैषी निर्णय बताया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!