रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

किराया बढ़ाए जाने से आक्रोशित भाकियू नेताओं ने सौंपा ज्ञापन

इगलास। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कस्बा से सासनी, बेसवां, हाथरस व गोंडा मार्ग पर चलने वाले निजी वाहनों द्वारा अधिक किराया लेने की शिकायत एसडीएम से की है। एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को पत्र भेजकर प्रकरण के निस्तारण के निर्देश दिये हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि वे पिछले तीन माह से कस्बा इगलास से सासनी, बेसवां, गोंडा, हाथरस व गोरई पर चलने वाले टेंपो व ई रिक्शा चालकों द्वारा रोडबेज बसों के लिए नियत किराये से अधिक किराया वसूल रहे हैं। ऐसी स्थिति में यात्रियों का शोषण किया जा रहा है। रोडबेज बसों में बीमा व टॉल टैक्स लगाकर एक रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया लिया जा रहा है वहीं निजी वाहनों संचालकों द्वारा लगभग दो रुपए प्रतिकिलोमीटर की दर से किराया लिया जा रहा है। इस संबंध में जिलाधिकारी व एसडीएम को ज्ञापन देकर सरकारी बसों के हिसाब से किराया लिया जाए। नगर पंचायत के प्रशासनिक अधिकारियों से भी शिकायत की है। शुक्रवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा है कि अगर किराया कम नहीं किया गया तो 20जुलाई को भाकियू एसडीएम कार्यालय का घेराव करेगी। ज्ञापन देने वालों में जयपाल सिह, सोनू चौधरी व गजाधर सिंह शामिल रहे।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!