अग्रवाल महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
अलीगढ़। इगलास कस्बा के मथुरा रोड स्थित साहपुरिया बगीची पर रविवार को अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री हीरालाल मित्तल, संगठन मंत्री सत्यप्रकाश मित्तल व प्रचार मंत्री सर्वेश अग्रवाल ने समाज के लोगों के साथ बैठक की। बैठक में महासभा की शाखा इगलास के गठन का आव्हान किया। सभी गणमान्य व्यक्तियों नें आश्वासन दिया कि शीघ्र ही महासभा की शाखा का गठन किया जाएगा। इस दौरान पदाधिकारियों का पगड़ी, माला, पटका पहनाकर स्वागत किया। शाखा गठित करने हेतु संयोजक दिनेश कुमार अग्रवाल (रघ्घा सेठ) व सह संयोजक सतीश चंद्र अग्रवाल को अधिकृत किया। बैठक में अनिल बंसल, हरीश अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, अनुज मित्तल, गौरव सिंघल, दिनेश गोयल, महेंद्र गर्ग, शिव अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मुन्ना लाल अग्रवाल, सतीश चंद्र अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल आदि थे।