रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस ने श्रमदान किया व प्रधानों के साथ की बैठक

अलीगढ़। थाना गौंडा के इंस्पेक्टर विजय कांत शर्मा ने स्टाफ के साथ थाना परिसर में श्रमदान किया। परिसर में सफाई की गई एवं इधर उधर खड़े वाहनों को व्यवस्थित किया गया। नए पौधे गमलों में लगाए गए जिससे थाने की और रौनक बढ गई। वहीं इंस्पेक्टर ने स्टाफ के साथ बैठक कर अधीनस्थ व बीट कांस्टेबलों को क्षेत्र में सही जानकारी जुटाने के निर्देश दिए। कहीं अवैध कारोबार न पनपने देने के निर्देश दिए। इसके बाद क्षेत्र के ग्राम प्रधानों की बैठक कि जिसमें उन्होंने ग्राम प्रधानों से पूर्ण सहयोग के लिए कहा। छोटे-छोटे लड़ाई झगड़ा को अपने स्तर पर ही फैसला कराने और अवैध कारोबार ग्राम पंचायत में न होने देने की अपील की।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!