रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना नगर पंचायत अध्यक्ष पद का एक व चंडौस से दो नामांकन पत्र हुए निरस्त

चंडौस से वार्ड नंवर दो से भी एक नामांकन हुआ निरस्त

गभाना। नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के 11 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंगलवार को तहसील परिसर में गभाना, चंडौस, पिसावा व बरौली नगर पंचायत अध्यक्ष व वार्ड सदस्यों के नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच में गभाना से अध्यक्ष पद को एक व चंडौस से अध्यक्ष पद को दो नामांकन निरस्त किए गए हैं। एसडीएम केबी सिंह ने बताया कि गभाना नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अंकित सिंह की उम्र 30 वर्ष से कम होने पर तथा चंडौस नगर पंचायत अध्यक्ष पद को अनीता देवी पत्नी दानवीर सिंह तथा नेहा देवी पत्नी सुरजीत सिंह के जाति प्रमाण पत्र वैद्य नहीं पाए जाने पर नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए हैं। वहीं चंडौस नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो से नगर पंचायत का अदेय प्रमाण पत्र नामांकन पत्र में संलग्न न करने व सूचना के बाद भी प्रस्तुत न करने पर राजकुमार का पर्चा निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गभाना नगर पंचायत अध्यक्ष को 12 तथा सदस्य को 58 प्रत्याशी मैदान में हैं। चंडौस नगर पंचायत अध्यक्ष पद को 13 तथा वार्ड सदस्य को 57 प्रत्याशी, पिसावा से नगर पंचायत अध्यक्ष को 15 तथा सदस्य को 56 प्रत्याशी, बरौली नगर पंचायत से अध्यक्ष को 25 व सदस्य को 69 प्रत्याशी मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को नाम वापसी के बाद ही कुल प्रत्याशियों का पता लग सकेगा। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे, वहीं 11 मई को मतदान तथा 13 मई को मतगणना की जाएगी।

विज्ञापन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!