रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

इगलास में 9 व बेसवां में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के 6 नामंकन पत्रों की हुई बिक्री

इगलास। निकाय चुनाव के लिए दूसरे चरण को सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। इस दौरान बेसवां नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 06 नामांकन पत्र तथा सदस्य पद के लिए 11 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। वहीं इगलास में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 09 व सभासद पद के लिए 57 नामांकन खरीदे गए हैं। पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया गया है। नामांकन प्रकिया को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं पर पूरी नजर रखी जा रही है।

सोमवार को इगलास निवर्तमान चेयरमैन ओंकार प्रसाद शर्मा के अनुज श्याम सुंदर शर्मा की पत्नी रमा शर्मा ने 02 नामांकन प्रपत्र, 03 नामंकन प्रपत्र डिंपल शर्मा ने खरीदे हैं। वहीं पूर्व चेयरपर्सन कमलेश शर्मा ने दो नामांकन तथा दो देवरानी रजनी शर्मा के नाम से खरीदे गए। सदस्य पद के लिए 58 नामांकन प्रपत्र खरीदे गए हैं। बेसवां नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रामेश्वर कुशवाह, भारती, रामकुमार, संजीव कुमार व सुधीर कुमार ने तथा सदस्य पद के लिए 11 नामांकन प्रपत्र खरीदे गए हैं। एसडीएम महिमा सिंह ने बताया कि नामांकन दाखिल करने वालों के लिए पेयजल व्यवस्था के साथ ही बैठने के लिए छाया का उचित प्रवंध किया गया है। तहसील परिसर में किसी भी स्थित में भीड़ एकत्रित नहीं हो इसके लिए नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी के साथ केवल प्रस्तावक व अनुमोदक को आने की अनुमति दी गई है। नामांकन के लिए तहसील परिसर में प्रवेश से दो स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। सुरक्षाकर्मी पर्याप्त जांच के बाद ही नामांकन करने वालों को नामांकन कक्ष में जाने देंगे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!