रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गोल्ड मेडल लाने पर निशांत का किया स्वागत

 इगलास।  34वीं अखिल भारतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लाला मिश्रीलाल सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र निशांत पाठक ने राष्ट्रीय स्तर पर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय के साथ क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा बिहार के बेतिया में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। खिलाड़ी के सम्मान में विद्यालय में कार्यक्रम हुआ। व्यवस्थापक श्रीप्रकाश शर्मा, पंकज अग्रवाल, देवीराम शर्मा, विवेक कुमार, कंचन सिंह, गौरव सिंघल, ऋषि पाठक, कुलदीप शर्मा, अंजू, सोनिया अग्रवाल, सौरभ सिंह, सुमित चौधरी ने स्वागत किया।

रोडवेज बस स्टैंड से खिलाडी को बैंड बाजों के साथ विद्यालय तक लाया गया। जहा पर कार्यक्रम के मध्य सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार दीक्षित ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गेंदालाल, प्रमोद कुमार शर्मा, रामदत्त, राकेश, हृदेश, गौरव, रविंद्र, अलका, प्रीती, शिवम, पिंकी, गुड्डू, योगेश आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!