रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चार दिन बाद भी अध्यक्ष पद के लिए नहीं हुआ कोई नामांकन

15 वार्ड सदस्यों ने किया नामांकन

गभाना। नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को चल रही नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन भी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कोई भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। अधिकारी उम्मीदवारों के इंतजार में बैठे रहे, लेकिन गभाना, बरौली, पिसावा व चंडौस नगर पंचायत से कोई भी उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करने नहीं पहुंचा। वहीं गभाना में वार्ड सदस्य के लिए एक, चंडौस में तीन व पिसावा में सदस्य पद के लिए 11 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। जबकि बरौली का सदस्य पद के लिए भी अभी तक कोई खाता नहीं खुल सका है। एसडीएम ने बताया कि चौथे दिन तक गभाना नगर पंचायत अध्यक्ष के 39, सदस्य के 83, चंडौस नगर पंचायत अध्यक्ष के 25, सदस्य के 72, बरौली नगर पंचायत अध्यक्ष के 40, सदस्य के 79, तथा पिसावा नगर पंचायत के 20 व सदस्य पद के लिए 53 लोग नामांकन पत्र खरीद कर ले जा चुके हैं।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!