रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

डीएम ने गोल्ड मेडलिस्ट दिव्यांग खिलाड़ी को किया सम्मानित

अलीगढ़। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने जनपद की उभरती प्रतिभा राष्ट्रीय खिलाड़ी कनक सिंह जादौंन को खेल प्रोत्साहन योजना में 10 हजार रुपये का चेक प्रदान कर प्रोत्साहित करते सम्मानित किया। कोल तहसील के शेखा गांव निवासी कनक सिंह जादौन बैडमिंटन एवं एथलेटिक्स के क्षेत्र में स्वर्ण एवं कांस्य पदक हासिल कर जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। गुरुवार को डीएम ने इस उभरती हुई प्रतिभा को 10 हजार की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। डीएम ने कहा कि इस धनराशि से खिलाड़ी कनक सिंह जादौन को अवश्य ही आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। कनक वर्तमान में डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास महाविद्यालय, लखनऊ से स्नातक की शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। डीएम ने कहा कि खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए शासन स्तर से विभिन्न योजनाओं में धन आवंटन के साथ पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। गांव में छिपी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ओपन जिम, मिनी स्टेडियम भी बनवाए जा रहे हैं। खेल उपकरण भी वितरित कराए जा रहे हैं। छात्रावास भी बनवाए जा रहे हैं। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी राममिलन मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!