रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

दो दोस्तों के साथ नामजदों ने की जमकर मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

– पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

– दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए दर्ज कराई रिपोर्ट

गभाना। क्षेत्र के भुकरावली में दो दोस्तों को नामजदों ने लाठी-डंडे, फरसा व चाकू से प्रहार करते हुए घायल कर दिया। घायलों को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार को भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

भुकरावली निवासी विशाल वर्मा पुत्र राधेश्याम ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार की रात में करीब 11 बजे उसका भाई रकुल उर्फ रोहित अपने दोस्त प्रवीन पुत्र विनोद माता जी को दवा दिलवाकर घर आए थे। घर में खाना न बनने के कारण दोनों लोग महरावलनगरिया स्थित एक ढाबा पर खाना खाने चले गए। तभी वहां पहले से मौजूद राकेश वकल्यान पुत्र छोटेलाल, गुड्डू व मनोज निवासीगणमहरावलनगलिया दोनों के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर उक्त आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट कर डाली। वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव करते हुए आरोपियों को मौके से भगा दिया। कुछ देर बाद उसका भाई व दोस्त फलमंडी स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाकर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में उक्त चारों लोग ने अपने अन्य 8-10 साथियों के साथ दोनों को घेर लिया और जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडे, फरसा व चाकू से प्रहार करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। जिन्हें देखकर आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जेएन मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। जहां पर दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरे पक्ष से महरावलनगलिया निवासी राकेश ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि सोमवार की देर रात्रि में भुकरावली निवासी रकुल, प्रवीन एक अन्य व्यक्ति के साथ उसके ढाबा पर आ गए अौर वहां मौजूद उसके चाचा नैनसुख के साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद उक्त तीनों से फिर से ढाबा पर आ गए और तोड़-फोड़ करने के साथ ही दाल व सब्जी के भगौने उठाकर फेंक दिए। इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में राकेश पुत्र छोटेलाल निवासी महरावलनगलिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

 


घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज

गभाना। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली सो रही महिला के साथ गांव के ही युवक ने घर में छेड़छाड़ कर डाली, विरोध पर परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।

मामले में एक गांव की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि उसके पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। सोमवार रात्रि में वह घर पर अकेली सोई हुई थी तभी गांव का ही नीरज चुपके से आ आया और बदनीयत से उसे पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा।शोर-शराबा सुनकर परिवार के अन्य लोग आगए। जिन्हें देखकर आरोपी गाली-गलौज करते हुए तथा परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए दीवार कूदकर भाग गया। इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज

गभाना। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला थाने में दर्ज हुआ है।

मामले में युवती के पिता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि बीती 6 जून को उसकी 20 वर्षीय बेटी घर से बन्नादेवी क्षेत्र के सराय लवरिया अपनी ननिहाल की कहकर गई थी। वहन तो वह ननिहाल पहुंची और न ही घर वापस आई। परिजनों ने उसको काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। बाद में पता कि बेटी को देहलीगेट के नगला महताव निवासी धर्मेंद्र शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती व आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

महिला के साथ नामजदों ने की मारपीट व छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

पिसावा। थाना क्षेत्र के एक गांव में नामजदों ने महिला के साथ मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ डाले।

मामले में महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सोमवार रात को वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ी हुई थी। तभी गांव के ही हिमांशी उर्फ हेमंत, देशपाल उर्फ दीपक, छोटू उर्फ डोन, देवराज उर्फ देबू व अजय व एक अन्य युवक उसे देखकर गंदी-गंदी गालियां देने लगे। जिस पर वह गाली देने से मना करते हुए घर में चली गई। इसी बीच उक्त सभी लोग घर में घुस आए और छेड़छाड़ करते हुए मारपीट करने लगे। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसके कपड़े भी फाड़ डाले। शोर- शराबा सुनकर आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार मलिक ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!