एसएसपी ने 6 इंस्पेक्टरों को दी नई तैनाती
अलीगढ़। कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार मुक्त माहौल बनाए रखने के लिए लगातर कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने जिले में आमजनो को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के लिए उपनिरीक्षक पदों से प्रोन्नत हुए 6 इंस्पेक्टरों के कार्य क्षेत्र में बदालव किया है।
इसमें इगलास थाना क्षेत्र की चौकी बहादुरपुर प्रभारी मुकेश चौधरी को एडिशनल इंस्पेक्टर क्राइम थाना सिविल लाइंस बनाया गया है। वहीं क्वार्सी में तैनात संजीव कुमार को एडिशनल इंस्पेक्टर क्राइम थाना कोतवाली नगर, शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात इकरार हुसैन को प्रभारी आईजीआरएस सेल, हरदुआगंज में तैनात सुशील कुमार को एडिशनल इंस्पेक्टर क्राइम थाना खैर, पुलिस लाइन में तैनात विजेंद्रपाल राणा को प्रभारी यूपी-112 और यूपी-112 के प्रभारी महेश गौतम को क्राइम ब्रांच में स्थानांतरित किया गया है।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सभी इंस्पेक्टरों को पूर्ण मनोयोग से काम करने और आमजनों की शिकायतों को समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि जनसुनवाई में किसी तरह की लापरवाही न हो। अगर किसी कर्मचारी ने आमजनों के काम में लापरवाही की और उसकी शिकायत मिली तो उसके खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।