रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

थाना दिवस में अधिकारियों ने बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

अलीगढ़। जनपद के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम में पहुंचकर फरियादियों की फरियाद को सुनते हुए उनका निस्तारण कराया।

गभाना थाना पर तहसीलदार उदयवीर सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जमीनी विवाद से जुड़े कुल पांच शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से मौके पर तीन शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया। जबकि शेष बचे प्रार्थना पत्रों को संबंधित को एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के निर्देशों के साथ सौंप दिया गया। यहां पर इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम मुकेंद्र कुमार, एसएसआई केपी सिंह, कानून गो श्रीकांत, लेखपाल भानू प्रताप सिंह, गोपी पांडेय, रेशमपाल सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।वहीं चंडौस थाना में एसडीएम केबी सिंह ने फरियादियों की फरियाद को सुना। यहां पर कुल चार शिकायतें आईं। जिसमें से मौके पर दो शिकायतों का निपटारा करा दिया गया। इस दौरान एसडीएम ने अधीनस्थों को निर्देशित किया कि थाना दिवस, आईजीआरएस व अन्य पटल से आने वाली जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका समय से निस्तारण किया, जिससे फरियादी को बेवजह परेशान न किया जाए। यहां पर इंस्पेक्टर सीता राम सरोज समेत राजस्व टीम मौजूद रही।

आठ शिकायतों में से छह शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

खैर। कोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / एसडीएम मृणाली अविनाश जोशी, तहसीलदार कृष्ण गोपाल मिश्रा व सीओ राजीव द्विवेदी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण कराया। कार्यक्रम के दौरान कुल आठ शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से मौके पर

6 समस्याओं का समाधान करा दिया गया। शेष बचे दोनों प्रार्थना पत्रों को राजस्व व पुलिस टीम गठित कर एक सप्ताह में गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के साथ सौंप दिया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह, छत्रपाल सिंह, लेखपाल रामप्रकाश शर्मा, प्रेमप्रकाश गुप्ता, प्रवीन कुमार, एकता सारस्वत, सुनील चौधरी, पुष्पेंद्र वार्ष्णेय, चमन खान, पालिका बाबू कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!