बाइक पोल से टकराई युवक की मौत
इगलास। कोतवाली क्षेत्र में बेसवां-गोरई रोड पर अनियंत्रित बाइक बिजली के पाेल से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार गांव टमोटिया निवासी एक युवक की मौत हो गई, वहीं उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। दोनों गांव लौट रहे थे।
गांव टमोटिया निवासी 25 वर्षीय राहुल सिंह पुत्र बच्चू सिंह गांव के ही पड़ौसी योगेश पुत्र राजेंद्र के साथ कस्बा में किसी कार्य से गया था। दोपहर करीब एक बजे दोनों बाइक से गांव जा रहे थे। रास्ते में बेसवां-गोरई रोड पर गांव जीवनपुर मोड़ के समीप अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। इस दुर्घटना में राहुल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, योगेश को गंभीर हालत में उपचार के लिए सीएचसी इगलास भेजा गया है। लोगों का कहना है कि बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। यदि हेलमेट पहना होता तो शायद जान बच सकती थी। चौकी प्रभारी रंजीत कुमाार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रार्थना पत्र मिलने पर अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।