रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पाम संडे : गिरजाघरों में हुई प्रार्थना सभाएं, प्रभु यीशु मसीह की भक्ति डूबे

अलीगढ़ । पाम संडे पर रविवार को मसीही समुदाय के प्रमुख पर्व पर गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित हुईं। सभी चर्च को खजूर की डालियों से सजाया गया था। चर्च क्वायर द्वारा प्रस्तुत आत्मिक भजन श्रृंखला में कलीसिया मंत्र मुग्ध हो गए। मसीही समुदाय की महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने हाथों में खजूर की डालियों से अभिवादन किया।

शांति के राजकुमार प्रभु यीशु मसीह के नाम से होसन्ना के भजन गाते हुए लोग भक्ति मे डूब गए । पाम संडे में प्रभु यीशु के येरूशलम में अपने बारह शिष्यों के साथ स्वागत एवं विजय प्रवेश के स्मरणार्थ मनाया गया। आज ही से पवित्र सप्ताह (पैशन वीक ) का आरंभ हुआ। जिसे समस्त ईसाई समुदाय के चर्चों में उल्लास के साथ मनाया जाएगा। संडे स्कूल के बच्चों द्वारा मनमोहक नाट्य प्रस्तुति देकर प्रभु यीशु के येरूशलम में स्वगतोत्सव को दिखाया गया। चर्च क्वायर द्वारा आत्मिक भजन श्रृंखला की प्रस्तुति की गई। अंत में पासवान द्वारा कलीसिया जिसमें जोशवा, प्रिंसी,प्रियांशु, रूबी, अजय, अर्चना, बीना, भरत नंदन, सुनीता, नटवर लाल आदि को खजूर की डालियों से बने क्रॉस बांटें गए । पाम संडे ईसाई धर्म के अनुयायियों के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह दिन ईसाई समुदाय के लोगों में प्रभु यीशु के येरुशलम में विजयी प्रवेश के रूप में भी मनाया जाता है।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!