2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प
अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के कम्युनिटी रेडियो स्टेशन रेडियो नारद 90.4 एफएम व स्मार्ट संस्था नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को क्षयरोग के संबंध में जागरुक करने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इस जन जागरुकता अभियान को द टीबी चलैंज नाम दिया गया है। कस्बा बेसवां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष डा. संतोष गौतम के निर्देशन में संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि एसडीएम भावना विमल ने कहा कि सरकार क्षयरोग को लेकर गंभीर है। कई कार्यक्रमों का संचालन इस रोग को समाप्त करने के लिए किया जा रहा है। 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने का संकल्प है। जिसे हम सबकों मिलकर पूरा करना है। विशिष्ठ अतिथि जिला कार्यक्रम समन्वयक क्षयरोग सतेंद्र कुमार ने कहा कि क्षयरोग को जागरुकता के माध्यम से पूरे भारत से खत्म किया जा सकता है। सरकार द्वारा सीएचसी पर क्षयरोग की जांच व संपूर्ण इलाज निरूशुल्क होता है। लक्षण दिखने पर समय पर जांच कराकर क्षयरोग का इलाज अवश्य कराए। सीएचसी अधीक्षक डा. रोहित भाटी ने कहा कि क्षयरोग छूआ-छात से नहीं फैलता है। इस रोग से डरने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि अब क्षय रोग लाइलाज नहीं रहा। बेसवां सीएचसी अधीक्षक डा. मनोज चतुर्वेदी ने बताया कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा कर क्षयरोग से बचा जा सकता है। इसके लिए पोष्टिक भोजन आवश्यक है। क्षयरोग विभिन्न प्रकार के माइकोबैक्टीरियम के कारण होता है। आमतौर पर यह फेफड़ों में फैलता है। डाक्टरों ने ग्रामीणों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए। अध्यक्षता डा. मनोज चतुर्वेदी व आभार व्यक्त मयंक जैन ने किया। संचालन आरजे वीर प्रताप ने किया। इस अवसर पर शुभम, विक्रांत, निशांत, अनामिका, वेदांशी, गुंजन आदि थे।
चित्र परिचय – 1 द टीबी चेलैंज कार्यक्रम के समापन सत्र के दौरान भावना विमल व अन्य।