रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रोडवेज बस में यात्री की बिगड़ी तबियत, मौत

हीट स्ट्रोक से मौत की जताई जा रही आशंका,

गभाना। नोएडा से एटा जा रही रोडवेज बस में एटा के युवक की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं लोग हीट स्ट्रोक से युवक की मौत की आशंका जता रहे हैं। युवक की जेब में मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसकी शिनाख्त हो सकी है।
नोएडा डिपो बस परिचालक वीरभान के अनुसार बुधवार दोपहर में एटा के थाना मलावन के गांव छैछऊ निवासी 26 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र सतीश चंद्र नोएडा सेक्टर-62 से एटा के लिए बैठे थे। बस के खुर्जा पहुंचते ही दिनेश ने अचानक घबराहट और जी मचलने की शिकायत करते हुए अलीगढ़ में उतारने की बात कहीं। जिस पर परिचालक व अन्य सवारियाें ने उसे पानी पिलाने के साथ ही भीगा हुआ कपड़ा उसके सिर पर रखा, लेकिन उनकी तबियत लगातार बिगढ़ने लगी। टोल प्लाजा पर मौजूद यूपी डायल-112 पर तैनात पुलिस कर्मियों को चालक-परिचालक ने सूचना दी और बस को कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे। जहां पर डाक्टरों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक पांच भाई-बहनों में सबसे बड़े थे और एक बेटी के पिता थे। इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

error: Content is protected !!