गभाना थाना में त्योहारों को लेकर हुए शांति समिति की बैठक
गभाना। शारदीय नवरात्र समेत आने वाले दिनों में धार्मिक आयोजनों एवं त्योहारों को सांप्रदायिक सौहार्द्र एवं शांति पूर्वक संपन्न कराने को रविवार को थाने में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें कस्बे के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। इंस्पेक्टर रामकुंवर सिंह ने लोगों से अपील की कि वे त्योहारों को पूरे उल्लास एवं सांप्रदायिक सद्भाव से मनाएं। उन्होंने साफ किया कि त्योहारों की आड़ में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। माहौल खराब करने वालों से पूरी सख्ती से निपटा जाएगा । इस दौरान उन्होंने नवरात्र, दशहरा आदि के अलावा रामलीला एवं रावण दहन के बारे में जानकारी ली । उन्होंने गांवों में अवैध शराब की बिक्री, जुआ, सट्टे आदि की जानकारी देने को कहा, ताकि प्रभावी कार्रवाई की जा सके। बैठक में नागरिकों ने अपनी समस्याओं को रखा। इस अवसर पर एसएसआई केपी सिंह, प्रशांत उपाध्याय, नरेंद्र शर्मा फौजी, देववृत्त चौहान, मेघराज सिंह प्रधान, जयप्रकाश सिंह, जितेंद्र सिंह आदि तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे