रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

आंबेडकर जयंती व ईद-उल-फितर को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक

गभाना। थाना गभाना परिसर में बुधवार को आंबेडकर जयंती व ईद-उल-फितर पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह ने मौजूदा लोगों से आंबेडकर जयंती व ईद-उल-फितर पर होने वाले कार्यक्रमों की ग्रामीणों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जो आयोजन पूर्व में परंपरागत तरीके से होते आ रहे हैं, उसी तरीके से मनाएं। किसी भी नए आयोजन, नई परंपरा, जुलूस आदि को लेकर अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब की जयंती व ईद पर्व को सभी आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ शांतिपूर्वक तरीके से मनाएं। त्योहारों की आड़ में माहौल खराब करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नगर पंचायत का पहली बार हो रहे चुनाव को लेकर जानकारी जुटाई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुना। इंस्पेक्टर क्राइम मुकेंद्र कुमार ने कहा कि नगर पंचायत के आस-पास के दस किमी दायरे में आने वाले लाइसेंस धारक अपने शस्त्रों को शीघ्र ही जमा करा दें। इस मौके पर एसआई अमित कुमार, अनिल कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह राना, मुकेश गर्ग, हाजी यामीन अली, सुशील वशिष्ठ, मुकेश कश्यप, दुर्गेश गुप्ता, बीरपाल सिंह, प्रकाश चौधरी बनी सिंह, रामबाबू शर्मा काका, मुनेंद्र सिंह, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!