रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाव

गभाना। स्वतंत्रता दिवस पर लोगों ने विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाल कर आजादी का जश्न मनाया। युवाओं हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति से ओत-प्रोत गानों पर जहां झूमते हुए चल रहे थे। वहीं लोगों ने “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत घरों, दुकानों समेत विभिन्न स्थानों पर तिरंगा फहरा रखे थे। हर जगह तिरंगा फहरते हुए देख ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो सही मायने में देश इस बार ही आजाद हुआ है।

कस्बा में अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप से युवा भाजपा नेता अजय सिंह के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें सांसद सतीश गौतम ने शामिल होकर युवाओं में जोश भरा। बुलडोजरों पर युवाओं का हाथों में तिरंगा लेकर लहराना सबसे आकृषण का केंद्र रहा। यात्रा कन्होई, रामपुर, लाखा बाजार, तहसील तिराहे, सोमना मोड़, टोल प्लाजा होते हुए हाईवे बरौली मोड़ पर होते हुए पूर्व विधायक ठा. दलवीर सिंह के कार्यालय पर समाप्त हुई।इस दौरान हजारों उत्साही युवा बाइकों, ट्रैक्टरों, जेसीबी, कारों व पैदल हाथों में तिरंगा लेकर डीजे पर चल रहे देश-भक्ति गानों पर झूमते नाचते चल रहे थे। जिससे समूचा क्षेत्र देशभक्तिमयवतिरंगामय हो गया। यात्रा का जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान वेदप्रकाश शर्मा, हिमांशु माहेश्वरी, गौरव फौजी, रोहित सिंह, विपिन कुमार सिंह, कालू सिंह, संजू सिंह, संचित सिंह समेत हजारों युवा मौजूद रहे। वहीं किलोमीटर की तिरंगा यात्रा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के इंस्पेक्टर गभानाराम कुंवर सिंह मय फोर्स के मुस्तैद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!