रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को नमन, जगह-जगह फहराया गया तिरंगा

-दिन भर गूंजते रहे आजादी के तराने

 

गभाना। देश की स्वतंत्रता की 77 वीं वर्षगांठ कस्बा व क्षेत्र भर में पूरे उल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर सरकारी, अर्द्ध सरकारी एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के साथ विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अमर शहीदों को श्रद्वांजलि दी गई तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम मची रही और दिन भर आजादी के मधुर तराने गूंजते रहे।

तहसील मुख्यालय पर एसडीएम केबी सिंह ने झंडा फहराया और गारद की सलामी ली। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया तथा सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल व जसराम सिंह सरस्वती इंटर कॉलेज बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अमर शहीदों को श्रद्वांजलि दी। यहां तहसीलदार उदयवीर सिंह, नायब तहसीलदार अजेंद्र तौमर, संदीप चौधरी, समाजसेवी श्यामबाबू शर्मा, देवेंद्र प्रताप गौतम, पंकज आर्य समेत तमाम तहसील कर्मी व गणमान्य नागरिक मौजूद थे। थाना पर इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह ने ध्वजारोहण कर गारद की सलामी ली।नवीन नगर पंचायत कार्यालय पर बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह ने ध्वजारोहण किया। यहां पर चैयरमैन कुंवर अभिमन्युराज सिंह व अधिशासी अधिकारी अनामिका सिंह ने सेवानिवृत सेना के जवान व पुलिसकर्मियों के अलावा दिव्यांगजन, समाजसेवी, पत्रकारों को सम्मानित किया। यहां पर सभी सभासद व क्षेत्रीय सभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।कस्बे के सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में तिरंगा प्रधानाचार्य शिवकांत रावत ने फहराया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए, बाद में उन्हें पुरस्कृत किया गया। यहां हरिपाल सिंह, राजीव शर्मा, जितेंद्र सिंह राघव, गजेंद्र सिंह राघव, रूवी सिंह, उर्मिला सिंह, राजकुमार कुशवाह, करन माहौर, अजय सिंह, श्याम सिंह, मनवीर सिंह, हिमांशु सिंह आदि मौजूद रहे।सोमना मोड़ स्थित जसराम सिंह सरस्वती इंटर कॉलेज में प्रबंधक राजेंद्र सिंह व प्रधानाचार्य भुवनेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यहां संतोष कुमार सिंह, केंद्रपाल सिंह, अवधेश कुमार, मुनेश सिंह, अभिषेक कुमार, जितेंद्र कुमार, उमेश कुमार, अनिल कुमार, पूजा सिंह, निशा सिंह, रेनू सिंह, ज्योति शर्मा, नेहा सिंह, निशा जाखड़ आदि मौजूद रहे।गगन इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण प्रबंधक सुरेश चंद शर्मा व प्रधानाचार्य सचिन भारद्वाज ने किया। मदनलाल, हरी किशन शर्मा, रघुराज सिंह, सुजाता, रमा शर्मा, आयुष गौतम, विनोद कुमार सिंह, रोहत, कृष्ण कुमार, जयवीर सिंह, सोनूू, बेबी, रूचि, आशा देवी, उमा, शिक्षा शर्मा, गगन शर्मा, तुषार शर्मा आदि मौजूद रहे।रामपुर में नित्यम एकेडमिक क्लासेस पर आचार्य भगवती शर्मा ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर मौजूदा लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यहां पर देववृत सिंह सिंह चौहान, लव शर्मा, स्वाती शर्मा, कृष्णा उपाध्याय, तरूण कुमार, इरफान खान, अर्जुन कौशिक आदि मौजूद रहे।दौरऊ स्थित रूद्राक्ष पब्लिक स्कूल में प्रबंधक विनोद तिवारी व प्रधानाचार्य दीपमाला जादौंन ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान बच्चों ने गांव में तिरंगा यात्रा निकालने के साथ देश-भक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यहां अर्चना तिवारी, जेपी शर्मा, दीक्षा शर्मा, वंदना चौहान, शिवानी चौहान आदि मौजूद रहे।कस्बा के श्री लक्ष्मीराज इंटर कॉलेज में चैयरमैन अभिमन्युराज सिंह व प्रधानाचार्य डा. विजेंद्र शर्मा ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम का संचालन गरिमा सिंह ने किया। इस मौके पर यशपाल सिंह, उदयवीर सिंह, राधेश्याम, सरनाम सिंह, साधना सिंह, मीनू रानी, सीमा सिंह, राजेश कुमार यादव, अखिलेश कुमार, अनिल शर्मा, हुकुम सिंह आदि मौजूद रहे।

ओगर नगला राजू स्थित सरस्वती शिशु ज्ञान मंदिर में प्रबंधक वीरेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान छात्रों ने गांव में तिरंगा यात्रा निकाली। जिससे पूरा गांव देशभक्ति के रंग में रंग गया। यहां ग्राम प्रधान अवधेश कुमार, देवेंद्र कुमार, अवतार सिंह, बेबी देवी, देववृत सिंह चौहान, तरुण ठाकुर, सपना देवी, कमलेश देवी, जयचंद, केशव ठाकुर, अमर सिंह, शिक्षामित्र वीरपाल कुमार, शिवकुमार, डोरीला पूर्व प्रधान, वीर सिंह उर्फ बबलू, गोरी शंकर, सुधीर ठाकुर आदि मौजूद रहे।कस्बा स्थित फॉस्टर किड्स प्ले स्कूल में स्कूली बच्चों ने देश-भक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वही तिरंगा यात्रा निकलकर क़स्बा के लाखा बाजार में दुकानदारों को तथा जीटी रोड पर वाहन चालकों को तिरंगा व गुलाब के फूल वितरण करते हुए लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना जाग्रत की। यहां सोनू ठाकुर, तन्वी ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, अजय ठाकुर, साक्षी सिंह, हिमांशु माहेश्वरी, दिशा सिंह, निधि सिंह, आदित्य, सतगुरु, आविद खान, कपिल ठाकुर, रूबी, राधा, लता, नीरू, लक्ष्मी, मोहित, नारायण, ऋतु, स्वाति, निर्भय आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!