रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

समाधान दिवस के बाद किया पौधरोपण

इगलास। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस के आयोजन में विधायक राजकुमारा सहयोगी, एसडीएम महिमा, सीओ विशाल चौधरी, तहसीलदार गजेंद्रपाल सिंह ने जनता की समस्याओं को सुना। इसके साथ ही तहसील प्रांगण में पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया।

शासन के निर्देश पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 27 शिकायतें दर्ज की गई। सबसे अधिक शिकायतें राजस्व की रही। दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य शिकायतों के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करे। इस मौके पर सीओ फोरेस्ट सहेंद्र कुमार यादव, एसडीओ सुदामा प्रसाद आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!