नवागत बीएसए का किया स्वागत
इगलास। मिशन शिक्षण संवाद की अलीगढ़ टीम ने नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह से भेंट की। जनपद में कार्यभार ग्रहण करने के पश्चातग गुलदस्ता भेंट करके स्वागत किया। इस दौरान मिशन शिक्षण संवाद के कार्यो पर सकारात्मक चर्चा भी हुई। इस अवसर पर मिशन टेक्निकल टीम से जिला संयोजक यतेंद्र सिंघल, सह संयोजक प्रिया शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, मीना गुप्ता, हेमलता गुप्ता, कविता गुप्ता, आमिर मुस्तफा, गीतिका, बृजेश सिंह, भूषण आदि उपस्थित रहे।