रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर किया चोरी का खुलासा

गभाना। थाना पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर पिछले दिनों नगला नत्था में एक घर में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया माल भी बरामद कर लिया है।

इंस्पेक्टर गभाना सुधीर कुमार ने बताया कि बुधवार को नगला नत्था निवासी मुस्कान पत्नी तैमहुर किसी काम से दिल्ली गई थी। रात में चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये की नगदी व जेवरात चोरी कर लिए थे। मामले में पीड़िता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई थी।

शुक्रवार को एसआई बिजेंद्र सिंह ने मुखबिर की सूचना पर हाईवे पर तहसील तिराहे के पास से एक चोर को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम भोला पुत्र मनवीर सिंह निवासी नेहरूपुर चु्ंगी थाना खुर्जा नगर जनपद बुलंदशहर बताया। उसके पास से चोरी किए रुपये व जेवरात बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी पर गभाना के अलावा खुर्जा नगर थाना में चोरी व लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!