रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस ने युवक को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल

गभाना। थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर गभाना सुधीर कुमार ने बताया कि एसआई राजवीर सिंह शनिवार को मय फोर्स के क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने लिए गस्त करते रहे थे। तभी मुखबिर ने तहसील तिराहे पर एक संदिग्ध युवक खड़ा होने की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम बौबी पुत्र शेरसिंह निवासी अर्जुनपुर थाना गभाना बताया। जामा तलाशी में उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुअा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!