पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार
गभाना। थाना पुलिस ने कोर्ट में विचाराधीन विद्युत अधिनियम के मामले में गैर हाजिर चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। जिसे कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है।
इंस्पेक्टर गभाना सुधीर कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांव नगलिया पला सल्लू निवासी संजय पुत्र लक्ष्मीनारायण कोर्ट में विचाराधीन विद्युत अधिनियम के मामले में पिछली कई तारीखों से गैरहाजिर चल रहा था। जिस पर कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है।