रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा व कारतूस समेत किया गिरफ्तार, भेजा जेल

चंडौस। थाना पुलिस ने गस्त के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पकड़ा गया आरोपी काफी शातिर किस्म का है। जिस पर चंडौस थाना में जानलेवा हमला समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।

इंस्पेक्टर चंडौस आरके सिसौदिया ने बताया कि एसअाई ब्रजवीर सिंह मय फोर्स के क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर क्षेत्र में गस्त कर रहे थे। तभी नगला बादाम तिराहे के पास एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई पड़ा। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम बनी सिंह निवासी नगला जैत थाना चंडौस बताया। तलाशी में उसके कब्जे से अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी काफी शातिर किस्म का है। जिस पर चंडौस थाना में जानलेवा हमला, मारपीट के तीन मुकदमे पूर्व में ही दर्ज हैं।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!