रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस ने किशोरी को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

गभाना। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदिर पर पूजा करने गई किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह के अनुसार पिछले दिनों थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया था कि विगत चार जून को उसकी 15 वर्षीय बहन मंदिर पर पूजा करने के लिए गई थी। जहां से गांव का ही शनि उर्फ नरेंद्र बहन को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। जब वह परिजनों के साथ आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचे तो आरोप था कि उसके पिता प्रेमपाल, नरसी, पिंटा व अन्य परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि किशोरी को पूर्व में ही बरामद कर लिया गया था, जबकि बुधवार को आरोपी शनि उर्फ नरेंद्र को पचपेड़ा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। जिसे जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!