रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस ने पांच चोरों को दबोचा, टावरों से चोरी की घटनाओं का किया खुलासा

इगलास। थाना पुलिस ने अंतरजनपदीय गिरोह के पांच चोरों को गिरफ्तार कर मोबाइल टावरों से हुई चोरियों का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरों के कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है।

सीओ भंवरे दीक्षा अरूण ने बताया कि विगत 29 दिसंबर कों चोरों ने मोहकमपुर स्थित मोबाइल टावर से बैटरी बैंक के 22 सैल चोरी कर लिए थे। मामले में रोरावर क्षेत्र के कल्यापुर निवासी की ओर से हरेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस टीम चोरों की तलाश में जुटी हुई थी। रविवार रात्रि में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अलीगढ़-मथुरा रोड पर कांडली बंबा के पास से पांच चोरों को दबोच लिया। पूछताछ में चोरों ने अपने नाम शहबाज पुत्र जुम्मा खां निवासी मकदूमनगर थाना कोतवाली, शान उर्फ सोनू पुत्र जलालुद्​दीन निवासी शाहपुर कुतुब नीवरी थाना रोरावर, आमिर मलिक पुत्र गुड्डू मलिक, अनीस पुत्र असलम व आमिर पुत्र इकबाल निवासीगण अल्हादपुर नीवरी बताया। पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचा-कारतूस, दस टावर बैटरी व दस हजार रुपये बरामद हुए हैं। सीओ ने बताया कि पकड़े गए चोर काफी शातिर किस्म के हैं, जो कि जनपद में मोबाइल टावरों को निशाना बनाते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। अरोपियों ने पिछले दिनों मोहकमपुर स्थित मोबाइल टावर के अलावा अन्य टावरों से चोरी की घटनाओं को कबूल किया है। सोमवार को पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!