पुलिस ने 48 किलो गांजे के साथ पकड़ा गैंगस्टर
इगलास| कोतवाली पुलिस को गांजा तस्करी करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी मिली है। क्षेत्र के गांव नगला अहिवासी से गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उससे स्विफ्ट व 48 किलो गांजे बरामद हुआ है।
इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि सासनी रोड स्थित गांव नगला अहिवासी का एक युवक गांजे की तस्करी में लिप्त है। जो तस्करी करके बाहर से गांजा लेकर गांव में आया है। यहां गाजे को बेचने के प्रयास में है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्विफ्ट सहित गांव नगला अहिवासी निवासी गणेश शर्मा पुत्र शिव नारायण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसकी कार से 48 किलो गांजा नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत करके जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित बिहार के पटना से गांजा तस्करी करके लाया था। इसकी बाजार में कीमत दो लाख से अधिक है। आरोपित वर्ष 2021 में भी नशीले पदार्थ की तस्करी में जेल गया था। इसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट सहित तीन मामले पूर्व से ही प्रचलित हैं।