रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

वर्ल्ड कप फाइनल का दिखा क्रेज, परिणाम देखकर निराश हुए लोग

इगलास। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले गए वर्ल्ड कप फाइनल मैच को लेकर दर्शकों में अलग ही उत्साह और उल्लास देखने को मिला। क्रिकेट की दीवानगी खेल प्रेमियों के सिर चढ़ कर बोली। भारतीय खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर लोग पटाखे भी फोड़ते दिखे। कस्बा के रोडवेज बस स्टेंड पर बड़ी स्क्रीन लगाकर फाइनल मैच देखा गया। यहां काफी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ नजर आई। जब आस्ट्रेलियाई टीम के विकेट गिरे तो लोगों ने जमकर पटाखे फोड़कर खुशियां मनाई। आखिर तक मैच रोमांचक रहा, हालांकि भारतीय टीम की सात विकेट से हार पर लोग निराश हो गए। वर्ल्ड कप 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम एक बार पुन: फाइनल में विश्व विजेता बनने से चूक गई।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!