बेल्डिंग की दुकान में तमंचा बनाने की फैक्टरी को पुलिस ने पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार
अलीगढ़। थाना सासनीगेट क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने बेल्डिंग की दुकान में अवैध रूप से तमंचा बनाने की फैक्टरी को पकड़ लिया। पुलिस को मौके से तैयार किए हुए अवैध तमंचे और 12 बोर और 15 बोर के बैरल के अलावा अन्य सामान मिला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
ऐसे खुला राज
एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हरियाणा की गुड़गांव पुलिस पुलिस ने सेक्टर 50 से अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क के निवासी रवि पुत्र विनोद को अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में रवि ने सासनीगेट थाना क्षेत्र के पला सहिबाबाद से अवैध तमंचा समेत खरीदने की बात बताई। उसने बताया कि अन्य लोग भी उक्त स्थान से हथियार खरीदते हैं। जिस पर हरियाणा पुलिस ने अलीगढ़ पुलिस को गाेपनीय सूचना दे दी। जिसके बाद सीओ प्रथम अभय कुमार पांडेय और सासनीगेट इंस्पेक्टर शिशुपाल शर्मा ने नेतृत्व में टीम ने छापेमारी करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया।
बेल्डिंग की आड़ में दुकान में चल रही थी फैक्टरी
एसपी सिटी ने बताया कि सासनीगेट थाना क्षेत्र की चौकी पला साहिबाबाद निवासी नरेंद्र शर्मा वेल्डिंग की दुकान चलाता है। पुलिस ने उसके घर पर छापामार कार्रवाई करते हुए 315 बोर की 23 बनी हुयी नाल व 32 बोर की 14 नाल के साथ 3 तमंचा के अलावा हथियार बनाने उपकरण बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। साथ पता किया जा रहा कि उसकी गैंग के अन्य सदस्यो के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है ।
विज्ञापन

