रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस ने अवैध शराब समेत दो लोगों को पकड़ा

गभाना। थाना पुलिस ने गस्त के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को अवैध शराब के 38 ट्रेटा पैक समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।

इंस्पेक्टर सुधीर कुमार के अनुसार एसआई बिजेंद्र यादव ने मुखबिर की सूचना पर हाईवे सोमना तिराहे के पास से हरियाणा के जनपद हिसार के बरवाला निवासी बंशीलाल कौशल को देसी शराब के अवैध 18 ट्रेटा पैक समेत पकड़ लिया। जबकि भरतरी चौकी प्रभारी अजहर हसन ने गस्त के दौरान भुकरावली ठेका के पास से पंकज निवासी सांगौर थाना गभाना को देसी शराब के 20 ट्रेटा पैक समेत गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

युवक को अवैध शराब समेत दबोचा

पिसावा। थाना पुलिस ने गस्त के दौरान एक युवक को अवैध शराब समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना में आबकारी अधिनियम में अभियोग दर्ज किया गया है।

एसओ रोहित राठी ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गस्त कर रही थी। तभी थाना क्षेत्र में मुंडिका चौराहे के पास एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखा पड़ा, जो कि पुलिस टीम को देखकर जाने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू पुत्र नवाव सिंह निवासी बसेरा थाना पिसावा बताया। तलाशी में उसके पास से देशी शराब के अवैध 40 ट्रेटा पैक बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!