रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कार लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश के लगे गोली

– पुलिस को लूटने के इरादे से रोकी थी गाड़ी, वर्दी दिखी तो गोली चलाने लगे आरोपी

गभाना। दिल्ली के कार ड्राइवर को लूटने वाले आरोपी सोमवार को पुलिस को भी लूटना चाहते थे। सुबह के घने कोहरे में उन्होंने पुलिस की गाड़ी को आम गाड़ी समझकर रोक लिया। जब उन्होंने पुलिस की वर्दी देखी तो खुद को फंसता देख सीधे गोली चला दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और उसके अन्य दो साथी कोहरे का फायदा उठाकर भाग गए। घायल बदमाश को पकड़ लिया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं उसके फरार चल रहे दोनों साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पकड़े गए आरोपी के ऊपर 25000 का ईनाम था और उसने अपने साथियों के साथ दिल्ली के एक टैक्सी ड्राइवर को घायल करके स्कॉर्पियो कार और मोबाइल लूट लिया था।

सड़क किनारे मिला था ड्राइवर

अलीगढ़ के गभाना थाना क्षेत्र के कटरा-बरौली मार्ग पर 11 जनवरी को आरोपियों ने दिल्ली के ड्राइवर से मारपीट करके उसे घायल कर दिया था। इसके बाद उनकी स्कॉर्पियो कार और मोबाइल लूट लिया था। इसके बाद आरोपी उसे बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंक कर भाग गए थे। राहगीरों ने घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया था। घायल ड्राइवर प्रमोद कुमार ने बताया था कि वह दिल्ली के राजीव नगर का रहने वाला है। चार युवकों ने 10 हजार किराए पर उसकी स्कॉर्पियो दिल्ली से लेकर अलीगढ़ आए थे। गांव पनिहावर में कपड़े बदलने का बहाना बनाकर आरोपी उसे कटरा-बरौली मोड़ पर गए। यहां बोतल मारकर बदमाशों ने उसे घायल कर दिया था और कार व मोबाइल फोन लूटकर भाग गए थे।

पुलिस कर रही थी तलाश

पीड़ित ड्राइवर की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया था और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही थी। इसके साथ ही पुलिस की दो टीमें आरोपियों की तलाश कर रही थी और एसएसपी ने आरोपियों के ऊपर 25000 रुपए का ईनाम भी घोषित किया था। जिसके बाद एक आरोपी सोमवार को पकड़ लिया गया है।

सुबह घने कोहरे में हुई मुठभेड़

एसपी सिटी मृगांग शेखर ने बताया कि पुलिस टीम सुबह के समय गश्त कर रही थी। सोमवार सुबह 3 बजे के आसपास पेट्रोलिंग के दौरान सोमना नहर के पास लूट के इरादे से खड़े लुटेरों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। कोहरे के कारण वह पुलिस की गाड़ी को पहचान नहीं पाए और लूटने के लिए पुलिस को रोक लिया। जब बदमाशों ने पुलिस को देखा तो उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें एक गोली लूट के मुख्य आरोपी विपिन उर्फ शौर्य निवासी जेडा थाना एका जनपद फिरोजाबाद के लगी। वहीं कोहरे का फायदा उठाकर उसके दो साथी साजिद और अनवर मौके से फरार हो गए। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक तमंचा और 315 बोर के 3 खोखे बरामद किए हैं।

कटरा-बरौली मार्ग पर चालक के साथ मारपीट कर बदमाश स्कार्पियों कार लूट कर हुए फरार

विज्ञापन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!