कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्री-प्राइमरी के बच्चों का 25 जनवरी तक रहेगा अवकाश
अलीगढ़। कड़ाके की ठंड, अत्यधिक शीत लहर एवं कोहरे के प्रकोप को देखते हुए डीएम इंद्रविक्रम सिंह ने जिले के सभी स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं को 25 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसके अनुपालन में बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राकेश कुमार ने सोमवार शाम को सभी स्कूलों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं।
बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राकेश कुमार ने बताया कि जनपद में अत्यधिक शीत लहर एवं ठंड को दृष्टिगत रखतें हुए जनपद के समस्त बेसिक शिक्षा परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं अन्य समस्त बोर्ड (सीबीएससी/आईसीएससी ) के कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के समस्त विद्यालयों में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बचे तक कक्षाएं संचालित की जाएंगी। जबकि प्री-प्राइमरी ( एलकेजी, यूकेजी) के बच्चों का 25 जनवरी तक अवकाश रहेगा। उन्होंने कहा कि आदेश का अग्रिम आदेशों तक इसका कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। निर्देशों का उल्लंघन करने वाले स्कूल संचालकों और प्रधानाचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


