रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का किया खुलासा, चार आरोपियों से दस बाइक हुई बरामद

इगलास। थाना मडराक पुलिस व क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग ग्रामीण ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए चार चोरों को गिरफ्तार कर अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई 10 बाइक बरामद हुई हैं।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा

इगलास सीओ डाॅ. कृष्ण गोपाल सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि थाना प्रभारी मडराक जितेंद्र कुमार, एसआई संजय कुमार व देवीचरन सिंह को चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार बाइक सवार युवक हाथरस की ओर से आ रहे हैं। टीम ने आर्य नगर रजबहा पर चारों चोरों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गए चोरों ने अपने नाम अजीम पुत्र इस्लाम निवासी कस्बा सहपऊ हाथरथ, समीर पुत्र जाकिर निवासी हसन मस्जिद के पीछे अहलादपुर नींमरी थाना रोरावर, सूफियान पुत्र इंतजार अहमद निवासी नींमरी सोसायटी, शारुख पुत्र बुंदू खां निवासी नींमरी थाना रोरावर बताया। इनके कब्जे से चोरी की चार बाइक बरामद हुई, जबकि निशानदेही पर खंडहर भट्ठा से धान के पुआल में दबी छह चोरी की बाइक बरामद हुई हैं।

गैंग बनाकर करते थे वाहन चोरी

सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी काफी शातिर किस्म के वाहन चोर हैं, जो कि गैंग बनाकर जनपद के अलावा गैर जनपदों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने गौंडा, गभाना, खैर के अलावा हाथरस व सिकंदराराऊ से बाइकों को चोरी किया गया था। उन्होंने बताया कि रविवार को चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!