रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस ने लूट के आरोपी से मोबाइल किया बरामद

गभाना। क्षेत्र में कटरा-बरौली मार्ग पर कार चालक से हुई लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को जेल से रिमांड पर लाकर लूट का मोबाइल फोन बरामद किया है।

इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि 11 जनवरी को चार बदमाश दिल्ली से अलीगढ़ के लिए एक ट्रेवल्स से स्कार्पियों बुक करके अलीगढ़ लाए थे। बदमाश गांव पनिहावर में कपड़े बदलने का बहाना बनाकर कटरा-बरौली मार्ग पर कार को ले अाए थे और दिल्ली के प्रेमनगर निवासी चालक प्रमोद कुमार के सिर में बोतल मारकर घायल करते हुए कार व मोबाइल फोन को लूट कर फरार हो गए थे।

मामले मेंं पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि दो आरोपियों को चेकिंग के दौरान लूट की गई कार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। जबकि आरोपी प्रवीन पुत्र नौहवत सिह निवासी प्रेमनगर दिल्ली ने दो फरवरी को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी काे पांच घंटे की रिमांड पर लाकर उसकी निशानदेही पर हाईवे पर महरावल पुल के पास झाड़ियों से लूट का मोबाइल फोन बरामद कर लिया। जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!