रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा

इगलास। कस्बा के अग्रवाल स्टेट में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के शुभारंभ से कस्बा में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ श्री गणेश पूजन के साथ कराया। बैंड बाजों के साथ निकाली गई कलश यात्रा में महिलाएं लाल चुनरी ओढ़े सर पर कलश धारण करके हरि गुणगान करते हुए चल रही थी। नगर की परिक्रमा करके पुन: कथा स्थल पर पहुंची यात्रा ने विश्राम लिया। कथा स्थल पर कलश व भागवत जी की स्थापना की गई। व्यास भावेश कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा कलयुग के समस्त पापों का नाश करने वाली है। आयोजक दिनेश सिंघल, विपिन कुमार, जितिन कुमार व पवन कुमार ने बताया कि कथा विश्राम के साथ 14 फरवरी को द्वितीय सर्वजातीय सामूृहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन होगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!