रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पीएम आवास दिलाने के नाम पर महिलाओं से ऐंठे हजारों रुपये

लोधा। रोरावर थाना क्षेत्र के जलालपुर में पीएम आवास दिलाने के नाम पर एक युवक ने महिलाओं ने हजारों रुपये ऐंठ लिए। जब महिलाओं ने युवक से रुपये मांगे तो वह अब देने से इंकार कर रहा है।

जलालपुर निवासी निर्मला देवी, सुखवीरी, मंजू देवी व यशोदा देवी ने साेमवार को थाने में दी तहरीर में बताया कि जलालपुर निवासी प्रदीप कुमार ने पीएम आवास दिलाने के नाम पर उनसे हजारों रुपये ऐंठ लिए। जब योजना में उनके मकान न बने तो प्रदीप से उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे। जिस पर आरोपी ने उन्हें रुपये लौटाने से इंकार कर दिया। पीड़िताओं ने पुलिस से मदद को गुहार लगाई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!