पुलिस ने तीन सपा नेताओं काे लिया हिरासत में
इगलास। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे पूर्व जिला उपाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर व उनके साथी विशाल तोमर व देश दीपक को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। उन्हें पूर्व में ही कार्यक्रम में न जाने की सख्त हिदायत दी जा रही थी।घंटरबाग चौराहे पर इंस्पेक्टर क्राइम कोमल सिंह व चौकी इंचार्ज हस्तपुर अनिल कुमार ने हिरासत में ले लिया। सपा नेेताओं की पुलिस से नोकझोंक हुई। तीनों को बेसवां चौकी पर दोपहर 3:30 बजे तक रखा गया। अर्जुन ठाकुर ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने पर आमादाहै। विपक्षी नेताओं को विरोध न करने देना अंग्रेजी शासन की याद दिला रहा है। सपा नेताओं की गिरफ्तारी पर पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा रंजीत चौधरी, धारा सिंह सूर्यवंशी ने नाराजगी जाहिर की है, उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं है।