थाना पर तैनात पुलिसकर्मी की बीमारी के चलते हुई मौत
पिसावा। थाना पर कांस्टेबल के पद पर तैनात एक पुलिसकर्मी की बुधवार को बीमारी के चलते मौत हो गई। पुलिसकर्मी कई दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे थे। बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर परिजन व स्टाफकर्मी एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के परिजनों का रो-रोकर बुरा हो गया। वहीं पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद सहारनपुर के थाना ननौता के गांव खुड़ाना निवासी 40 वर्षीय राजेश पुंडीर यूपी पुलिस में कांस्टेबल थे। वर्तमान में उनकी तैनाती पिसावा थाना पर चल रही थी। वह थाना परिसर में ही बने आवासों में पत्नी व दो बच्चों के साथ रह रहे थे। कुछ दिन से वह अस्वस्थ्य चल रहे थे। बुधवार को उनकी अचानक से तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी। जिस पर परिजन व साथी पुलिसकर्मी उन्हें उपचार को जेवर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही थाना परिसर में मौजूदा पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। स्टाफकर्मी परिजनों के साथ कांस्टेबल के शव को लेकर गांव के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं मामले में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने भी पुलिसकर्मी की मौत पर शोक जताया है।