रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चोरों ने तीन दुकानों को बनाया निशाना, छत काटकर हजारों का सामान किया पार

गभाना। क्षेत्र के दौरऊ मोड़ पर गुरुवार रात्रि में चोर तीन दुकानों की छत काटकर हजारों रुपये का कीमती सामान चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तब उन्हें घटना की जानकारी हो सकी। पीड़ित दुकानदारों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

दौरऊ मोड़ पर भूपालनगलिया निवासी सरदार सिंह की परचून की दुकान है, देर रात में चोर दुकान की छत काटकर दुकान में से इंवर्टर, बैटरी व अन्य समान चोरी कर ले गए। वहीं पास ही में गांव के नरेश कुमार की ओम इंटर प्राइसेस के नाम से बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान की छत काटकर दो सोलर प्लेट, इंवर्टर, बैटरी वरसीदपुरगोरना निवासी दिनेश कुमार की इलैक्ट्रानिक की दुकान की छत काटकर इंनवर्टर, बैटरी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह जब दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो छत कटी देख व दुकान में सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर थाना पुलिस ने पहुंचकर जानकारी जुटाई। पीड़ित दुकानदारों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!