आयी बागों में बहार झूल रही राधा प्यारी..
- सारथी एक समर्पित कर्म योगी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव
अलीगढ़। वैसे तो सावन सभी के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन सावन और उसमें आने वाले त्योहारों का महिलाओं के जीवन में खास महत्व माना जाता है। भले ही हरियाली तीज का त्यौहार निकल चुका है लेकिन शहर में अभी भी सामाजिक संस्थाओं और महिला संगठनों की ओर से हरियाली तीज महोत्सव की धूम मची हुई है।
हर तरफ उल्लास और उमंग का माहौल दिखाई पड़ रहा है। झूलों के साथ गीत और मल्हार गीतों की खूब धूम देखने को मिल रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को महानगर सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित “सारथी एक समर्पित कर्मयोगी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ” ने हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया।
संस्था की मातृशक्ति प्रकोष्ठ द्वारा हरियाली तीज का भव्य कार्यक्रम जीटी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में संपन्न हुआ। जिसमें महिलाएं सावन के गीतों एवं मल्हार पर जमकर थिरकी। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसमें महिला, पुरुषों और बच्चों ने बढ़ -चढ़कर भाग लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में शहर विधायक मुक्ता राजा, पूजा सिंघल, प्रतिभा शर्मा, रुपाली गोयल, योगिता वार्ष्णेय एवं विशिष्ट अतिथि गिनीशा वार्ष्णेय, मोहिनी गुप्ता, स्वाती गुप्ता, ज्योति वार्ष्णेय, रविता वार्ष्णेय, शैल वार्ष्णेय कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सारथी बहनों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों द्वारा सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम का संचालन नैन्सी वार्ष्णेय ने किया।
आयोजन में नम्रता वार्ष्णेय, खुशबू वार्ष्णेय, शालिनी वार्ष्णेय, ललित मोहन नन्दन, जयबाबू शर्मा, सचिन वार्ष्णेय, ह्रदेश वार्ष्णेय, मधुर वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, आशीष गुप्ता, नवीन कुमार, प्रमोद कुमार, सुमित गुप्ता, पीयूष अग्रवाल सीए, गिरीश वार्ष्णेय, नितिन वार्ष्णेय, पवन गुप्ता, यतेंद्र वार्ष्णेय, मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय आदि समय समस्त कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।