5 साल की बच्ची की चाची ने प्रेमी के साथ मिलकर की गला दबाकर व ईंट से कुचलकर की हत्या
- बच्ची ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालात में देख लिया था चाची को
अतरौली। थाना क्षेत्र के गांव चैंडोला सुजानपुर में चाची को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने पर 5 वर्षीय बच्ची की गला दबाकर व ईंट से कुचकर हत्या कर डाली और शव को भूसे के ढे़र में दबा दिया। पुलिस ने आरोपी चाची व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर बच्ची के शव को बरामद कर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया।
एसपी देहात पलास बंसल ने बताया कि गांव चैंडोला सुजानपुर निवासी बंटी कुमार पुत्र रमेश चंद्र ने शुक्रवार रात्रि में थाना में दी तहरीर में बताया कि उसकी 5 साल की बच्ची कुमकुम शुक्रवार को घर के बाहर खेल रही थी, जिसके बाद से वह गायब है। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी।
सीसीटीबी कैमरों की फुटेज ने खोला राज
एसपी देहात पलाश बंसल और सीओ अतरौली मोहसिन खान की निगरानी में तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया गयाऔर बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने आस-पास क्षेत्र के 100 अधिक सीसीटीबी कैमरों को चैक किया। जिसके बाद पुलिस को सफलता मिल गई।
बच्ची को अपनी चाची आरती के साथ जाते हुए देखा। जिसके बाद पुलिस ने चाची आरती पत्नी सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने सच्चाई वयां कर दी।
राज खुलने के डर से की बच्ची की हत्या
आरती ने पुलिस को बताया कि उसका गांव के ही भानू प्रकाश उर्फ कलुआ के साथ प्रेम प्रसंग था। कुमकुम ने उसे भानू के साथ अवैध संबंध बनाते हुए देख लिया था। जिससे दोनों को डर लगने लगा कि कुमकुम कहीं घर में किसी को कुछ न बता दें। दोनों ने राज दबाने के लिए कुमकुम को मारने का प्लान बना लिया। दोनों ने मिलकर पहले बच्ची का गला दबाया और फिर बेरहमी से ईंट से कुचलकर उसकी हत्या कर दी और शव को गांव मुकेश के घेर में भूसे के ढ़ेर में दबा दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर निशानदेही पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में ये रहे शामिल
पुलिस टीम में इंस्पेक्टर अतरौली रणजीत सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम प्रमोद कुमार, एसआई ब्रजमोहन, कांस्टेबल शुभम, प्रवीण, भूपेंद्र और महिला कांस्टेबल आरजू शामिल रही।