इगलास में रमा शर्मा ने किया जनसंपर्क
इगलास। नगर पंचायत इगलास से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रमा शर्मा चुनाव प्रचार के लिए जाबड़तोड़ जनसंपर्क कर रही हैं। बुधवार को उन्होंने अपने समर्थकों के साथ डोर टू डोर जन संपर्क कर लोगों से जन समर्थन मांगा। उनके समर्थन में निवर्तमान चेयरमैन ओंकार प्रसाद शर्मा व पति श्याम सुंदर शर्मा ने मुख्य चौराहा, न्यू शिवदान नगर, दर्शन नगर में जनसभा को संबोधित किया और वोट देने की अपील की। वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि हमारा परिवार नगर की जनता की सेवा करता रहा है और आगे भी सेवा करता रहेगा। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन गोपाल शरण शर्मा, श्यामबाबू चौधरी, सुनील शर्मा, सूरज शर्मा, योगेश उपाध्याय आदि थे।
इगलास नगर पंचायत का इतिहास
इगलास नगर पंचायत बनने से पहले ग्राम पंचायत असावर व इगलास हुआ करती थी। दोनों पंचायतों का विलय कर 1978 में इगलास नगर पंचायत बनी। 1988 में सामान्य सीट पर पहला चुनाव हुआ। उस समय करीब चार हजार से अधिक मतदाताओं ने अध्यक्ष का चुनाव किया था। तब यहां नौ वार्ड होते थे। बाद में वार्डों की संख्या बढ़ाकर 11 हो गई। 2017 में 11590 मतदाता सूची में शामिल थे। 2022 में नया परसीमन जारी होने के बाद नगर पंचायत का दायरा बढ़ा है। वार्डों की संख्या 11 से बढ़कर 15 हो गई है तो वहीं करीब 15900 मतदात इस बार अपना अध्यक्ष चुनेंगे।