रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सर्व समाज के सहयोग से खिलेगा कमल

इगलास। भारतीय जनता पार्टी की ओर से नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी पुष्पा अग्रवाल के लिए उनके बेटे समाज सेवी सुमित अग्रवाल ने समर्थकों के साथ जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि इस बार नगर की जनता ने बदलाव करने का मन बना लिया है। भाजपा सरकार के देश व प्रदेश में कराए जा रहे विकास कार्यों को जनता देख रही है अब कस्बे में भी विकास की गंगा बहाई जाएगी। सर्व समाज के सहयोग से इगलास में कमल खिलेगा। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि ज्ञानू शर्मा, अमित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, अजय जैसवाल, अंकुर अग्रवाल आदि थे।

इगलास नगर पंचायत का इतिहास

इगलास नगर पंचायत बनने से पहले ग्राम पंचायत असावर व इगलास हुआ करती थी। दोनों पंचायतों का विलय कर 1978 में इगलास नगर पंचायत बनी। 1988 में सामान्य सीट पर पहला चुनाव हुआ। उस समय करीब चार हजार से अधिक मतदाताओं ने अध्यक्ष का चुनाव किया था। तब यहां नौ वार्ड होते थे। बाद में वार्डों की संख्या बढ़ाकर 11 हो गई। 2017 में 11590 मतदाता सूची में शामिल थे। 2022 में नया परसीमन जारी होने के बाद नगर पंचायत का दायरा बढ़ा है। वार्डों की संख्या 11 से बढ़कर 15 हो गई है तो वहीं करीब 15900 मतदात इस बार अपना अध्यक्ष चुनेंगे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!