रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

राशन डीलरों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन

खैर। आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में शुक्रवार को राशन डीलरों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में दर्जनभर से अधिक राशन डीलर एकत्रित होकर तहसील मुख्यालय पर पहुंच गए। जहां पर उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम मृणाली अविनाश जोशी को दिए ज्ञापन में कहा कि कोटेदारों द्वारा कार्डधारकों को खाद्यान का वितरण समय से और पूरी मात्रा में किया जा रहा है। माह दिसम्बर 2022 में प्रधानमंत्री द्वारा माह जनवरी 2023 से माह दिसम्बर 2023 तक सभी कार्ड धारकों को नि:शुल्क राशन वितरण करने के शासनस्तर से आदेश प्राप्त हुए। नवंबर 2022 के आवंटन के सापेक्ष राशन डीलरों ने ई-चालान की धनराशि बैंक में जमा करा दी थी। बैंक पासबुक की छायाप्रति कार्यालय में उपलब्ध करा दिये। जिन्हें भुगतान हेतु जिलापूर्ति अधिकारी को भेज दिया गया। लेकिन अभी तक सात माह का लाभांश और न ही ई-चालन की जमा की गई धनराशि का भुगतान मिल सका है। जिससे कोटेदारों की स्थिति दयनीय हो गई है। उन्हें अपने घर का खर्च चलाने में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें समय से भुगतान न मिला तो तहसील के सभी कोटेदार वितरण बंद करने को मजबूर होंंगे। इस अवसर पर सत्यदेव रसिक उर्फ जुग्गा, छोटे खान, सहित क्षेत्र के कोटेदार मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!