विद्यालय का ताला तोड़कर रिकार्ड किया क्षतिग्रस्त
इगलास। बेसवां कस्बा के उच्च माध्यमिक विद्यालय में संचालित प्राथमिक विद्यालय कन्या के दो कमरों का असामाजिक तत्वों द्वारा ताला तोड़ा गया है। कमरों में रखे रिकार्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया।
इंजार्च प्रधानाध्यापिका गीता खन्ना ने बताया कि सोमवार को जब वह विद्यालय पहुंची तो कमरों के ताले टूटे पड़े थे। कमरों के अंदर रखी अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था और सभी रिकार्ड क्षतिग्रस्त हालत में था। उकना कहना है कि अज्ञात लोगों द्वारा रात्रि में ताला तोड़कर इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थाल का निरीक्षण किया। इंचार्ज ने अज्ञात के विरुद्ध कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।

संयुक्त शिक्षा निदेशक मनेाज गिरि को किया सम्मानित
इगलास। संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार गिरि को उनके कार्यालय में गणेश जी के विग्रह तथा श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया है।
जनपदीय क्रीड़ा समिति एवं प्रधानाचार्य परिषद से जुड़े पदाधिकारियों क्रमश: डॉ. अनूप शर्मा, डॉ. संजय कुमार, के.के.शर्मा, कौशलेन्द्र यादव, अम्बुज जैन, विपिन वाष्र्णेय ने सोमवार को प्रदेशीय बास्केट बॉल प्रतियोगिता के आयोजन में कुशल मार्गदर्शन के लिए जेडी को सम्मानित किया।