रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

इगलास की तीन छात्राओं का हुआ प्रदेश स्तर पर चयन

इगलास। कस्बा के श्री शिवदान सिंह इंटर कालेज की चार छात्राओं ने मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करके कालेज का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन जनपद एटा में किया गया था।

प्रधानाचार्य केपी सिंह ने तीनों छात्राओं को बधाई देते हुए बताया कि 12 वीं की छात्रा महक चौधरी ने 400, 800, 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल, यशोदा चौधरी ने 100, 200, 100 मीटर बाधा दौड़ में गोल्ड मेडल, गौरी तिवारी ने ऊंची कूद में गोल्ड मेडल व मनु चौधरी ने रिले दौड़ में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। महक, यशोदाव गौरी का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है।

प्रधानाचार्य छात्राओं को ट्रैक सूट वस्पाइक देने की घोषणा की। वहीं पूर्व प्रधानाचार्य योगेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा, अजय शर्मा, ऋषेंद्र कुमार, मंजू सिंह, सत्यभान सिंह, आदित्य पाल, कुलदीप सक्सेना, लक्ष्मीनारायण आदि ने भी बधाई दी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!