रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बिजली चोरी में 15 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

गभाना। विद्युत विभाग की टीम ने चेंकिग अभियान चलाते हुए 15 घरों में चोरी से बिजली चोरी होते हुए पकड़ ली। मामले में जेई ने सभी के खिलाफ विद्युत अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया है।

अधीक्षण अभियंता रवि कुमार मिश्रा के निर्देशन में एसडीओ निशांत सिंह व जेई गजराज सिंह के नेतृत्व में टीम ने बकाएदार, कम रीडिंग व उखाड़े गए मीटरों के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने नगला बीरिया में शेर सिंह, राहुल चौहान, भानू प्रताप, जयराम सिंह, मुकेश, बृजेश कुमार, राकेश, सुभाष सिंह, वीरपाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, खेड़िया हैवत खां गांव में अरून कुमार, ओमवीर सिंह, विनोद कुमार राजमऊ कलुवा में इंद्रा देवी व रामपुर गभाना में रहीशपाल सिंह के यहां पर चोरी से बिजली जलते हुए पकड़ ली। जेई ने बताया कि सभी 15 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी रोकने को लेकर टीम का अभियान लगातार जारी रहेगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!