रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ब्रेकिंग- मुरी एक्सप्रेस ट्रेन माल बोगी में लगी आग, मचा हड़कंप

अलीगढ़। मुरी एक्सप्रेस ट्रेन की माल बोगी में शनिवार सुबह करीब 8:50 पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बोगी में इलेक्ट्रॉनिक सामान भरा हुआ था। ट्रेन में आग की सूचना पाते ही रेलवे का स्टाफ मौके पर पहुंच गया और प्लेटफार्म संख्या दो के पास लगे पाइप लाइन से आग बुझाना शुरू किया। दमकल कर्मियों द्वारा करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद बोगी को ट्रेन से काटकर आगे रवाना किया गया। रेलवे अफसरों के अनुसार आग में बोगी में रखा सामान जल गया है, हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!